Join Group☝️

Current Affairs from 11 to 21 May 2022 | करेंट अफेयर्स 11 से 21 मई 2022

 संगीतकार पंडित शिवकुमार शर्मा का निधन 10 मई 2022 को हो गया, वह संतूर को लेकर मशहूर थे

  •  उनका निधन कार्डियक अरेस्ट के चलते हुआ।
  •  वह 84 वर्ष के थे।
  •  किडनी से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे थे।
  •  पं. शिवकुमार शर्मा का जन्म 13 जनवरी 1938 को जम्मू में हुआ था।

 

मोहाली जिले में स्थित पंजाब पुलिस के इंटेलिजेंस विंग हेडक्वार्टर पर रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (RPG) से हमला हुआ

  • यह हमला 09 मई 2022 को हुआ।
  • धमाके के कारण बिल्डिंग के शीशे टूट गए।
  • हालांकि पुलिस के अनुसार इससे किसी भी प्रकार की हानि नहीं हुई है।
  • हमले से जान माल का भी कोई नुकसान नहीं हुआ है।
  • पुलिस का कहना है कि यह माइनर एक्‍सप्‍लोजन था।

 

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आईआईएम, नागपुर के नए स्थायी परिसर का उद्घाटन मई 2022 में किया

 

  धावक अविनाश साब्ले ने 5000 मीटर रेस में 30 वर्ष पुराना नेशनल रिकॉर्ड तोड़ा

  •  उन्होंने यह रिकॉर्ड साउंड रनिंग ट्रैक मीट में पुरूषों के 5000 मीटर वर्ग में तोड़ा।
  •  यह आयोजन अमेरिका के सैन जून कैपिस्ट्रानो में 06 मई 2022 को हुआ।
  •  साब्ले ने 13 मिनट 25.65 सेकंड का समय में यह रेस पूरी की।

फाइजर (Pfizer) ने एशिया के पहले ग्लोबल ड्रग डेवलपमेंट सेन्टर का उद्घाटन भारत के चेन्नई में किया

  • फार्मास्यूटिकल कंपनी फाइजर ने चेन्नई (तमिलनाडु) में आईआईटी मद्रास के रिसर्च पार्क कैंपस में 04 मई 2022 को ग्लोबल ड्रग डेवलपमेंट सेन्टर का उद्घाटन किया।
  • यह फाइजर का एशिया में पहला ग्लोबल ड्रग डेवलपमेंट सेन्टर है।
  • 150 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से स्थापित यह सेन्टर 61,000 वर्ग फुट में फैला हुआ है।

 

मध्‍य प्रदेश राज्‍य सरकार ने ‘लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0’ लॉन्‍च की

  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘लाडली लक्ष्मी योजना (लाड़ली लक्ष्मी योजना-2.0)’ के दूसरे चरण का शुभारंभ किया।
  •  यह योजना बालिकाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए एक पहल है।

 

Current Affairs from 11 to 21 May 2022 | करेंट अफेयर्स 11 से 21 मई 2022

 

 

श्रीलंका के रानिल विक्रमसिंघे प्रधानमंत्री कौन बनें

  • श्रीलंका में भारी राजनीतिक उथल पुथल के बीच रानिल विक्रमसिंघे ​​​​नए प्रधानमंत्री बन गए।
  •  महिंदा राजपक्षे के PM पद से इस्‍तीफे के बाद श्रीलंका में सभी दलों की संयुक्‍त सरकार (यूनिटी गवर्नमेंट) बनाई गई है।

 

श्रीलंका की आदालत ने वहां के  पूर्व PM महिंदा राजपक्षे के देश छोड़ने पर रोक लगाई

  • श्रीलंका की एक अदालत ने 12 मई 2022 को पूर्व प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे, उनके बेटे और सांसद नमल राजपक्षे और 15 अन्य की विदेश यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया।
  •  इससे पहले श्रीलंका में अफवाह फैल गई थी कि महिंदा राजपक्षे भागकर इंडिया आ गए हैं। – श्रीलंका के सोशल मीडिया में यह अफवाह तेजी से फैली।

 

खराब भोजन से बनी बिजली से संचालित देश का पहला इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्‍टेशन मुंबई में  स्‍थापित हुआ

  •  इसका उद्घाटन महाराष्‍ट्र के पर्यावरण मंत्री आदित्‍य ठाकरे ने किया।
  •  यह मुंबई में केशवराव खड़े रोड पर स्थित है।
     यह परियोजना BMC (बृहन्मुंबई नगर निगम) और एयरोकेयर क्लीन एनर्जी के बीच एक संयुक्त उद्यम है।
  • यहां बायोगैस बिजली उत्पादन संयंत्र अपने आस-पास के क्षेत्रों से एकत्र किए गए खाद्य अपशिष्ट से 220 यूनिट बिजली उत्पन्न करता है।

 

टाटा ग्रुप ने एअर इंडिया का नया CEO और MD कैंपबेल विल्सन को नियुक्‍त करने का फैसला किया 

  •  टाटा संस ने कैंपबेल विल्सन को नियुक्‍त करने का ऐलान किया है।
  •  हालांकि कैंपबेल विल्‍सन की नियुक्ति तभी पूरी होगी, जब केंद्र सरकार की ओर से रेग्‍यूलेटरी एप्रूवल मिल जाएगा।

 

सऊदी आरामको एप्‍पल को पछाड़कर दुनिया की सबसे मूल्‍यवान कंपनी बन गई

  • दरअसल, टेक्नोलॉजी सेक्टर में सुस्ती की वजह से एप्पल के शेयरों के दाम नीचे उतरे हैं।
  • दूसरी ओर तेल की कीमतों में लगातार तेजी की वजह से सऊदी कंपनी के शेयरों में तेजी आई है।
  •  इसकी वजह से 12 मई 2022 को अरामको का बाजार पूंजीकरण बढ़कर 2.42 लाख करोड़ डॉलर हो गया है।
  • यह सऊदी अरब की सरकारी तेल कंपनी है।

 

नाटो साइबर रक्षा समूह में शामिल होने वाला पहला एशियाई देश दक्षिण कोरिया है

  •  नाटो : North Atlantic Treaty Organization
  • नाटो के साइबर रक्षा समूह का नाम – कोऑपरेटिव साइबर डिफेंस सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (Cooperative Cyber
  • Defence Centre of Excellence – CCDCOE)
  •  इसमें शामिल होने वाला पहला एशियाई देश बन गया है।
  • अब NATO CCDCOE में कुल आधिकारिक सदस्यों के रूप में 32 देश शामिल हैं, जिसमें 27 नाटो सदस्य देश और 5 ग़ैर-नाटो राज्य शामिल हैं।

 

 मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी  को अथक साहित्यिक खोज़ के लिए ‘बांग्ला अकादमी पुरस्कार’ मिला

  •  पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता को यह अवॉर्ड पश्चिम बंगाल बांग्ला अकादमी ने दिया। 
  • उनकी सरकार के मंत्री ने यह अवॉर्ड स्‍वीकार किया।
  •  ममता बनर्जी को यह पुरस्कार रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती के अवसर पर दिया गया

 

Current Affairs from 11 to 21 May 2022 | करेंट अफेयर्स 11 से 21 मई 2022

 

 

यूएई  किस अरब देश के राष्‍ट्रपति के निधन पर भारत ने 14 मई 2022 को राजकीय शोक घोषित कर तिरंगा आधा झुका दिया

  •  संयुक्‍त अरब अमीरात (UAE) के राष्‍ट्रपति शेख खलीफा बिन जाएद अल नह्यान का निधन 13 मई 2022 को हो गया।
  • वह 73 वर्ष के थे।

 

शेख मोहम्‍मद बिन जायद अल नाह्यान UAE के नए राष्‍ट्रपति चुने गए

  •  उन्‍हें 14 मई 2022 को यूएई का नया राष्‍ट्रपति चुना गया।
  • वह दिवंगत पूर्व राष्‍ट्रपति शेख खलीफा बिन जाएद अल नह्यान के छोटे भाई हैं।
  • वह इससे पहले आबू धाबी के रूलर थे।

 

राजीव कुमार को राष्‍ट्रपति ने देश का नया मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त नियुक्त किया

  •  उन्हें सुशील चंद्रा की जगह नियुक्त किया गया है।
  • सुशील चंद्रा 14 मई को रिटायर हो गए।
  • जिसके बाद राजीव कुमार ने कार्यभार संभाला।

 

त्रिपुरा के मुख्‍यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने 14 मई 2022 को पद से इस्‍तीफा दे दिया

  •  उन्‍होंने राज्‍यपाल सत्‍यदेव नारायण आर्य को इस्‍तीफा दे दिया
  • बिप्लब कुमार देब वर्ष 2018 में त्रिपुरा के सीएम बने थे।
  •  अगले ही साल इस राज्‍य में विधानसभा चुनाव भी है।

 

भारत में ‘खुदरा महंगाई दर’ अप्रैल 2022 में 7.8%कितनी रही

  •  भारत की खुदरा मुहंगाई दर अप्रैल 2022 में सालाना आधार पर आठ साल के उच्च स्तर 7.8 प्रतिशत पर पहुंच गई।
  •  सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) ने 12 मई 2022 को यह आंकड़ा जारी किया है।
  •  इससे पहले मार्च 2022 में यह दर 6.95 प्रतिशत रही।

 

Current Affairs from 11 to 21 May 2022 | करेंट अफेयर्स 11 से 21 मई 2022

 

 

संयुक्त राष्ट्र में हिंदी को बढ़ावा देने के लिए भारत ने आठ लाख डॉलर रकम का सहयोग किया 

  •  भारत के स्थायीय उप प्रतिनिधि आर रविंद्र ने इस राशि का चेक संयुक्त राष्ट्र के वैश्विक संप्रेषण विभाग को सौंपा
  •  इस रकम से संयुक्‍त राष्‍ट्र में हिन्‍दी भाषा को बढ़ावा मिलेगा।
  • संयुक्त राष्ट्र के जन सूचना विभाग के सहयोग से वर्ष 2018 में ‘हिन्दी @संयुक्त राष्ट्र’ परियोजना की शुरुआत की गई थी, जिसका मकसद हिन्दी भाषा में संयुक्त राष्ट्र की लोगों तक पहुंच को बढ़ावा देना है।

 

पीएम मोदी की नेपाल यात्रा (मई 2022) के दौरान दोनों देशों के बीच छह एग्रीमेंट्स साइन हुए

  •  पीएम मोदी की 16 मई 2022 की नेपाल यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच छह एग्रीमेंट्स पर साइन हुए।

 

वैज्ञानिकों ने मिल्की-वे गैलेक्सी (आकाशगंगा) के केंद्र में मौजूद ब्लैक होल की पहली तस्वीर जारी की, इसका नाम Sagittarius A* (सैगिटेरियस ए*) (SgrA*).

  •  इवेंट होराइजन टेलीस्कोप [EHT] (80 देशों के 300 से अधिक वैज्ञानिकों का कोलैबरेशन) ने 12 मई 2022 को Sagittarius A* की पहली तस्वीर जारी की।
  •  इस तस्वीर को दुनियाभर में फैले EHT के आठ रेडियो टेलिस्कोप ऑब्जर्वेटरीज की मदद से कैद किया गया है।

 

मणिक साहा को त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री कौन बनें

  •  सीएम बिप्लब कुमार देब के इस्तीफे के बाद मई 2022 में मणिक साहा नए मुख्‍यमंत्री बनें।
  • राज्य में 2023 में विधानसभा चुनाव होने हैं।

 

अडानी ग्रुप ने अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड और एसीसी लिमिटेड सीमेंट कंपनियों की हिस्सेदारी खरीदने का सौदा किया, जिससे वह देश का दूसरा सबसे बड़ा सीमेंट उत्‍पादक ग्रुप बन जाएगा?

  •  अडानी ग्रुप ने अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड और एसीसी लिमिटेड में होल्सिम लिमिटेड की पूरी हिस्सेदारी खरीदने का सौदा किया।
  • होल्सिम लिमिटेड स्विट्जरलैंड की एक मल्टीनेशनल कंपनी है।
  •  अडानी ग्रुप ने 15 मई 2022 को स्पेशल पर्पज व्हीकल (SPV) के जरिए यह सौदा किया।
  •  यह डील अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी और होल्सिम लिमिटेड के सीईओ जान जेनिशो के बीच हुई।

 

देश का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम राउरकेला (ओडिशा) शहर में बन रहा है

  •  ओडिशा के शहर राउरकेला में बिरसा मुंडा इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है।
  •  यह देश का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम है।
  • इस स्टेडियम में 20,000 की सीटिंग कैपासिटी है।
  •  स्टेडियम का निर्माण अक्टूबर 2022 तक हो जाएगा।

 

 

Current Affairs from 11 to 21 May 2022 | करेंट अफेयर्स 11 से 21 मई 2022

 

 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हैदराबाद में राष्ट्रीय साइबर फोरेंसिक प्रयोगशाला (NCFL) का उद्घाटन मई 2022 में किया

  •  यहां खास तौर पर साइबर अपराध के लिए केंद्रित रहेगा।
  •  हैदराबाद में इस लैब को केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (Central Forensic Science Laboratory – CFSL) के परिसर में स्‍थापित किया गया है।

 

पूर्व क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स का निधन 14 मई 2022 हो गया, वह ऑस्ट्रेलिया देश के खिलाड़ी थे

  •  ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स का 14 मई 2022 को कार दुर्घटना में निधन हो गया।
  •  यह कार दुर्घटना ऑस्ट्रेलिया के शहर क्वींसलैंड, हर्वे रेंज में हुई।
  •  वह 46 वर्ष के थे।

 

रूस के फिनलैंड और स्‍वीडन देशों ने सैन्‍य गठबंधन ‘NATO’ में शामिल होने के लिए आवेदन जमा किए

  •  अमेरिकी दबदबे वाले सैन्य गठबंधन ‘NATO’ की सदस्‍यता के लिए फिनलैंड और स्‍वीडन ने आवेदन कर दिया है।
  •  दोनों देशों ने यह आवेदन नाटो सेक्रेटरी जनरल जेन्स स्‍टोल्‍टेनबर्ग को सौंपा।
  •  NATO में 18 मई 2022 तक 30 सदस्‍य हैं। मुख्‍यालय ब्रुसेल्‍स (बेल्जियम) में है।

 

एक दशक से ज्‍यादा का रिकॉर्ड तोड़कर थोक महंगाई दर अप्रैल 2022 में 15.08% रही

  •  इससे पहले मार्च 2022 में महंगाई दर 14.55% थी।
  • महंगाई का आंकड़ा काफी खतरनाक आया है। अप्रैल 2005 के बाद यह सबसे ज्‍यादा है।

 

देश के पहले अमृत सरोवर का उद्घाटन रामपुरजिले में हुआ

  •  उत्तर प्रदेश के जिले रामपुर के ग्राम पटवई में देश का पहला “अमृत सरोवर” स्‍थापित हुआ है।
  • इसका उद्घाटन केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने 13 मई 2022 को किया।
  •  रामपुर में अमृत सरोवर, मूल रूप से 789 तालाबों में से एक है, जिनका उत्तर प्रदेश सरकार अभी निर्माण कर रही है।

 

Current Affairs from 11 to 21 May 2022 | करेंट अफेयर्स 11 से 21 मई 2022

 

 

 बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का नया चेयरमैन एस. एस. मूंदड़ा को  नियुक्त किया गया

  •  BSE ने 17 मई 2022 को एस. एस. मूंदड़ा को अपना नया चेयरमैन नियुक्त किया।
  •  मूंदड़ा को जस्टिस विक्रमजीत सेन की जगह चुना गया है।
  • वह बैंक ऑफ बड़ौदा के डायरेक्टर और RBI के डिप्टी गर्वनर भी रह चुके है।

 शेयर बाजार में लिस्ट होते ही LIC बाजार पूंजीकरण के मामले में देश में पांचवें स्‍थान पर पहुंच गई

  •  शेयर बाजार में लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन (LIC) 17 मई 2022 को लिस्‍ट हुआ।
  • लिस्ट होने के बाद इसका मार्केट कैपिटलाइजेशन (बाजार पूंजीकरण) 5.48 लाख करोड़ रुपए हो गया।
  •  इससे LIC अब देश की टॉप-5 वैल्यूबल कंपनियों में शामिल हो गई है।
  •  LIC देश की वैल्यूबल कंपनियों में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है।

देवसहायम पिल्लई पहले आम-भारतीय (Indian Layman),हैं  जिन्हें पोप ने संत की उपाधि दी

  •  15 मई 2022 को उन्‍हें संत की उपाधि दी।
  •  रोम में स्थित वेटिकन सिटी में पोप फ्रांसिस ने देवसहायम पिल्लई के साथ नौ अन्य को यह उपधि दी।
  •  संत की उपाधि पाने वाले देवसहायम पहले आम भारतीय नागरिक है।
  •  इससे पहले मदर टरेसा को 19 अक्‍टूबर 2003 को संत की उपाधि मिली थी।

 

एलिज़ाबेथ बोर्न फ्रांस की नई प्रधानमंत्री बनीं

  •  उन्‍हें प्रेसिडेंट इमैन्‍युएल मैक्रों ने नियुक्‍त किया है।
  • पिछले तीन दशकों में पहली बार फ्रांस में एक महिला पीएम बनी हैं।
  •  वह 61 वर्ष की हैं।
  •  फ्रांस में सत्‍ता का प्रमुख राष्‍ट्रपति होता है।
  • राष्‍ट्रपति के बाद प्रधानमंत्री का स्‍थान होता है।

 रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मई 2022 में सूरत व् उदयगिरि दो स्‍वदेशी युद्धपोतों (warships) का जलावतरण (लांच) किया

  • रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने 17 मई, 2022 को मुंबई में दो फ्रंटलाइन युद्धपोतों ‘सूरत’ और ‘उदयगिरि’ को लॉन्च किया।
  • इसका निर्माण मझगांव डॉक शिपबिल्डिर्स लिमिटेड ने किया है।
     इसी कंपनी के परिसर से दोनों युद्धपोतों का जलावतरण हुआ।
    कुछ वक्‍त के लिए दोनों वॉरशिप को समुद्र में टेस्‍ट किया जाएगा।

इंडियन नेवी के Project 15B  के तहत बने गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर युद्धपोत ‘सूरत’ का जलावतरण रक्षा मंत्री ने किया? 

  • यह इंडियन नेवी के Project 15B को विशाखापत्तनम श्रेणी (क्लास) भी कहा जाता है।
  • युद्धपोत ‘सूरत’ गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर है।
  •  मतलब कि इसमें अन्‍य वॉरशिप पर हमला करके नष्‍ट करने की क्षमता है।

 

Current Affairs from 11 to 21 May 2022 | करेंट अफेयर्स 11 से 21 मई 2022

 

 

 इंडियन नेवी के Project 17A प्रोजेक्‍ट के तहत बने युद्धपोत ‘उदयगिरि’ का जलावतरण रक्षा मंत्री ने किय

  •  यह इंडियन नेवी के Project 17A को नीलगिरी श्रेणी (क्लास) भी कहा जाता है।
  • इसका डिजाइन ‘डाइरेक्टरट ऑफ नेवल डिजाइन’ (DND) ने किया है।

 

 दिल्‍ली के उप राज्‍यपाल अनिल बैजल ने इस्‍तीफा दे दिया

  • अनिल बैजल दिसंबर 2016 में दिल्‍ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर के तौर पर नियुक्‍त हुए थे।
  • उन्‍होंने निजी कारणों से इस्‍तीफा दे दिया।
  •  वह रिटायर्ड IAS अधिकारी थे।

 

 केंद्र सरकार ने राजस्‍थान में स्थित रामगढ़ विषधारी भारत के 52वें बाघ अभयारण्य के रूप में अधिसूचित किया

  •  इसका ऐलान पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री, भूपेंद्र यादव ने किया।
  •  यह जैव विविधता के संरक्षण और क्षेत्र में पारिस्थितिक पर्यटन और विकास लाने में मदद करेगा।
  •  राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) ने पिछले साल 5 जुलाई को रामगढ़ विषधारी वन्यजीव अभयारण्य और आसपास के क्षेत्रों को बाघ अभयारण्य बनाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी थी।

 

सोर्स : https://sarkarijobnews.com/

 

Current Affairs from 11 to 21 May 2022 | करेंट अफेयर्स 11 से 21 मई 2022

 

 

होम पेज यहाँ क्लिक करें

 

अन्य पढ़े : 

सीडीएस या एनडीए : कौन सा बेहतर है?

स्नातक  पास सरकारी नौकरियां

12 वी  पास सरकारी नौकरियां

10  वी पास सरकारी नौकरियां

Leave a Comment

Discover more from HELP SARKARI NAUKARI

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue Reading

उत्तराखंड की प्रमुख नदियाँ बारे में जानकारी, अभी देखे दिल्ली में निकली है , पीजीटी, टीजीटी व् अन्य विभिन्न पदों पर भर्ती , जल्दी करें आवेदन यूपी आवास विकास में नौकरी के सुनहरा अवसर , जल्दी करें अप्लाई जानिये अपने राज्य उत्तराखंड के जिलों के बारे में, कब हुई स्थापना ? President of India: भारत की 15वीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बारे में प्रमुख GK/GS तथ्य