Current Affairs from 11 to 20 April 2022 | करेंट अफेयर्स 11 से 20 अप्रैल 2022
भारत में निर्मित पहले पैसेंजर विमान डोर्नियर DO-228 ने अप्रैल 2022 में कॉमर्शियल फ्लाइट की उड़ान भरी ।
- मेड-इन-इंडिया पैसेंजर एयरक्राफ्ट की पहली कॉमर्शियल उड़ान 12 अप्रैल को हुई।
- इस विमान का संचालन 12 अप्रैल 2022 को असम के डिब्रूगढ़ से मध्य अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट तक के लिए शुरू हुआ।
- पहली उड़ान में यूनियन सिविल एविशन मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया और कानून मंत्री किरेन रिजिजू सवार हुए।
- अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने पासीघाट से उड़ान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
श्रीलंका के बाद अब पड़ोसी देश नेपाल में आर्थिक संकट आ गया, जिसने अपने सेंट्रल बैंक के गवर्नर को सस्पेंड कर दिया ।
- इस वक्त भारत के तीन पड़ोसी देशों में आर्थिक संकट है। पाकिस्तान, श्रीलंका और अब नेपाल।
- पाकिस्तान, IMF के बेलआउट पैकेज के भरोसे चल रहा है।
- नेपाल में मुद्रा संकट हो गया है। विदेशी मुद्रा कम होती जा रही है।
- श्रीलंका, IMF के दरवाजे पर बेलआउट के लिए खड़ा है। हालत इतनी खराब है कि उसने बकाया कर्ज चुकाने में डिफॉल्ट कर गया।
और अब नेपाल भी गंभीर आर्थिक संकट में घिरता जा रहा है। - ऐसी स्थिति को देखते हुए वहां के सेन्ट्रल बैंक NRB ने अप्रैल 2022 में वाहनों और लग्जरी सामानों के आयात पर बैन लगा दिया है।
- इसका इफेक्ट कहीं न कहीं भारत पर होने की आशंका बनी हुई है। कैसे, इसके बारे में आगे जानते हैं।
- हालांकि नेपाल श्रीलंका की तरह लोन और उनके ब्याज को चुकाने में डिफॉल्ट नहीं किया है। श्रीलंका से बेहतर स्थिति है, लेकिन यह देश वित्तीय संकट में फंसता जा रहा है।
हेलिना एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल है, जिसका परीक्षण हिमालय में पहली बार DRDO, आर्मी और एयरफोर्स ने किया ।
- यह मिसाइल थर्ड जेनरेशन का ‘fire-and-forget’ (फायर करो और भूल जाओ) श्रेणी की मिसाइल है।
- वैज्ञानिकों ने इसका परीक्षण स्वदेशी एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर (ALH) से एक नकली टार्गेट पर किया।
- 12 अप्रैल 2022 को यह परीक्षण किसी बेहद ऊंचाई वाले क्षेत्र से किया गया। इसका खुलासा डीआरडीओ ने नहीं किया।
11 अप्रैल को विश्व पार्किंसंस दिवस (World Parkinson’s Day) मनाया जाता है ।
- यह दिन लंदन के डॉ जेम्स पार्किंसन के जन्मदिन का प्रतीक है, जो पहले व्यक्ति थे, जिन्होंने पार्किंसंस रोग के लक्षणों वाले छह व्यक्तियों का व्यवस्थित रूप से वर्णन किया था।
- इसके अलावा अप्रैल का महीना पार्किंसंस जागरूकता माह के रूप में मनाया जाता है।
- पार्किंसन के मरीज आमतौर पर, भुलक्कड़ हो जाते हैं।
12 अप्रैल को मानव अंतरिक्ष उड़ान का अंतर्राष्ट्रीय दिवस (International Day of Human Space Flight)मनाया जाता है।
- इसी दिन 12 अप्रैल 1961 को, सोवियत नागरिक यूरी गगारिन द्वारा पहली मानव अंतरिक्ष उड़ान की थी।
- वह अंतरिक्ष की यात्रा करने वाले पहले व्यक्ति बने थे।
- संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इसे दिवस घोषित किया हुआ है।
Current Affairs from 11 to 20 April 2022 | करेंट अफेयर्स 11 से 20 अप्रैल 2022
फॉर्मूला वन 2022 ऑस्ट्रेलियन ग्रां प्री चार्ल्स लेक्लर ने जीता ।
- यह आयोजन ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में आयोजित हुआ।
- चार्ल्स लैक्लर, फेरारी चलाते हैं।
- मोनाको के निवासी हैं।
गृहमंत्री अमित शाह ने सीमा दर्शन प्रोजेक्ट योजना के तहत गुजरात के नडाबेट में इंडियन-पकिस्तान बॉर्डर ‘व्यू पाइंट’ का उद्धाटन किया
- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 10 अप्रैल 2022 को इसका उद्घाटन किया।
- नडाबेट में मौजूद इंडो-पाक बॉर्डर व्यू प्वाइंट की दूरी अहमदाबाद से लगभग 188 किलोमीटर है।
51 बिलियन डॉलर (तीन लाख 88 हजार करोड़ रुपए) रकम का विदेशी कर्ज न चुकाने का ऐलान करके श्रीलंका दिवालिया (Bankrupt) हो गया
- श्रीलंका के वित्त मंत्रालय ने 12 अप्रैल 2022 को विदेशी लोन के डिफ़ॉल्ट (न चुकाने) की घोषणा कर दी।
- श्रीलंका ने कहा है कि वह अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) से बातचीत कर रहा है। वर्तमान परिस्थिति में उसके लिए संभव नहीं है कि वह लोन रीफंड करे। हालांकि यह अस्थाई है।
- श्रीलंका ने विदेश में बसे श्रीलंकाइयों से डॉलर में सहयोग देने की अपील की है।
- श्रीलंका पर कुल कर्ज 35 अरब डॉलर है।
विश्व चगास रोग दिवस 14 अप्रैल मनाया जाता है
- वर्ल्ड हेल्थ एसेंबली ने इस दिवस को वर्ष 2019 में घोषित किया था।
- इस बीमारी को अमेरिकन ट्रिपैनोसोमियासिस भी कहते हैं।
- यह बीमारी ट्रायटोमाइन नामक परजीवी के शरीर में प्रवेश से होती है
FIH जूनियर महिला हॉकी विश्व कप 2021 नीदरलैंड देश की टीम ने जीता
- नीदरलैंड की टीम चौथी बार जूनियर महिला हॉकी विश्व कप की विजेता बनी।
- दूसरे स्थान पर जर्मनी और तीसरे पर इंग्लैंड की टीम रही।
- भारतीय टीम चौथे स्थान पर रही।
Current Affairs from 11 to 20 April 2022 | करेंट अफेयर्स 11 से 20 अप्रैल 2022
जलियावाला बाग हत्याकांड की 103वीं बरसी 13 अप्रैल मनाई गई
- इस साल हम उस आतंक की 103वीं बरसी मना रहे हैं।
- इस नरसंहार ने पूरे देश को हिला कर रख दिया था।
- 13 अप्रैल 1919 को पंजाब के अमृतसर के जलियांवाला बाग में हजारों की संख्या में लोग जमा हुए थे।
जनरल डायर ने इस दिन कर्फ्यू लगाया हुआ था। - उसने सैनिकों के साथ पहुंचकर गोली चलवा दी।
- फायरिंग के वक्त वहां करीब 25 हजार लोग मौजूद थे। यहां से निकलने को एक ही रास्ता था, जहां से गोलियों की बौछार हो रही थी।
पंजाब राज्य सरकार ने लोगों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की योजना लागू की
- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इसकी जानकारी 16 अप्रैल 2022 को की।
- उन्होंने कहा विधानसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी ने वादा किया था और उसे निभाया जा रहा है।
- एक जुलाई 2022 से राज्य के घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को 300 यूनिट मुफ्त बिजली मिलेगी।
- जिस परिवार का बिल 2 महीने में 600 यूनिट से ज्यादा बिजली खर्च होगी, उन्हें पूरा बिल देना पड़ेगा।
- इससे पहले सिर्फ SC/BC/BPL और स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार को 200 यूनिट बिजली मुफ्त मिलती थी, उन्हें भी 300 यूनिट फ्री बिजली के दायरे में रखा गया है। हालांकि, इस केटेगरी में एक और सुविधा दी गई है।
- दो महीने का मिलाकर बिजली खर्च 600 यूनिट से जितना ज्यादा होगा, उतने का ही बिल देना होगा। उन्हें पूरा बिल नहीं चुकाना होगा।
- खेती के वास्ते जिन्हें, बिजली फ्री मिलती है, उनको फ्री मिलेती रहेगी।
पीएम नरेन्द्र मोदी ने गुजरात में हनुमान जी की 108 फीट प्रतिमा का अनावरण अप्रैल 2022 में किया
- हनुमान जयंती के दिन पीएम मोदी ने 16 अप्रैल 2022 को गुजरात के मोरबी में हनुमान जी की 108 फीट प्रतिमा का अनावरण किया।
- यह अनावरण उन्होंने ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया।
- यह प्रतिमा “हनुमानजी 4 धाम परियोजना’ के एक हिस्से के रूप में देशभर में चार दिशाओं में स्थापित की जा रही 4 मूर्तियों में से दूसरी है।
ट्विटर सोशल मीडिया कंपनी ने एलॉन मस्क के ‘जबरन अधिग्रहण’ से खुद को बचाने के लिए ‘पॉइजन पिल’ का कदम उठाया
- सोशल मीडिया कंपनी Twitter ने खुद को ‘जबरन अधिग्रहण’ से बचाने के लिए प्रयास शुरू किया है।
बिजनेस की दुनिया में इसे ‘पॉइजन पिल (Poison Pill)’ या ‘जहरीली दवा’ के नाम से जाना जाता है। - दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलॉन मस्क ( Elon Musk), ट्विटर को खरीदने की कोशिश में हैं और अब कंपनी उन्हें रोकने के लिए यह कदम उठाने जा रही है।
- इसके तहत कंपनी एक शेयरहोल्डर राइट्स प्लान बनाती है, जिसके जरिए बाजार में कंपनी के ढेर सारे शेयर जारी कर दिए जाते हैं।
- शेयरों की संख्या बढ़ने से कंपनी का अधिग्रहण करना बहुत महंगा हो जाता है और कंपनी खुद को बचाने में सफल हो जाती है।
- बिजनेस की दुनिया में ‘पॉइजन पिल’ एक इमरजेंसी उपाय है
‘ICC प्लेयर ऑफ द मंथ’ (मार्च 2022) के लिए बाबर आजम पुरुष क्रिकेटर को चुना गया
- इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने 11 अप्रैल 2022 को पकिस्तान के बाबर आजम के नाम की घोषणा की।
- बाबर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 5 पारियों में 78 की औसत से 390 रन बनाये जिसमें दो अर्धशतक और एक शतकीय पारी शामिल थी।
‘ICC प्लेयर ऑफ द मंथ’ (मार्च 2022) के लिए राचेल हेन्स महिला क्रिकेटर को चुना गया
- महिला क्रिकेट में इस खिताब के लिए ऑस्ट्रेलिया की राचेल हेन्स को चुना गया।
- हेन्स ने विश्व कप के आठ मैच में 61.28 की औसत से 429 रन बनाए थे।
Current Affairs from 11 to 20 April 2022 | करेंट अफेयर्स 11 से 20 अप्रैल 2022
स्ट्रीट चाइल्ड क्रिकेट विश्व कप 2023 की मेज़बानी भारत को मिली
- इस विश्व कप का आयोजन ‘स्ट्रीट चाइल्ड यूनाइटेड और सेव द चिल्ड्रन इंडिया द्वारा किया जा रहा है।
- स्ट्रीट चाइल्ड क्रिकेट विश्व कप 2023 में 16 देशों की 22 टीमें शामिल होंगी।
केंद्र सरकार ने नया आर्मी चीफ मनोज पांडे को नियुक्त किया
- केंद्र सरकार ने सेना के उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल मनोज सी पांडे को अगला सेनाध्यक्ष नियुक्त किया है।
- इस पद पर उनकी नियुक्ति 30 अप्रैल, 2022 की दोपहर से प्रभावी होगी।
- दरअसल, 28वें सेनाध्यक्ष एमएम नरवणे 30 अप्रैल को रिटायर हो रहे हैं।
PM नरेंद्र मोदी, चीन में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2022 में शामिल होंगे
- BRICS : Brazil, Russia, India, China, and South Africa
- पांच देशों के राष्ट्रध्यक्ष शामिल होंगे
- भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन
- दक्षिण अफ्रीका के प्रेसिडेंट सिरिल रामाफोसा
- ब्राजील के प्रेसिडेंट जायर बोल्सोनारो
भारत में दृष्टिहीन लोगों के लिए देश का पहला रेडियो चैनल ‘अक्ष’ नागपुर में लॉन्च हुआ
- इसे नागपुर की ब्लाइंड रिलीफ एसोसिएशन और समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) ने शुरू किया है।
- यह इंटरनेट रेडियो चैनल है और इसे अप्रैल 2022 में शुरू किया गया।
विश्व धरोहर दिवस (World Heritage Day) 18 अप्रैल मनाया जाता है
- वर्ष 2022 की थीम– “धरोहर और जलवायु” (heritage and climate)
Current Affairs from 11 to 20 April 2022 | करेंट अफेयर्स 11 से 20 अप्रैल 2022
राष्ट्रमंडल खेल (Commonwealth Games) 2026 की सूची से कुश्ती, निशानेबाजी और तीरंदाजी तीन खेलों को हटा दिया गया
- कॉमनवेल्थ गेम्स और इस तरह की प्रतियोगिता में भारत के खिलाड़ी जिन खेलों में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, उन्हीं में से तीन खेलों को खेल कार्यक्रम सूची से हटा दिया है।
- कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की मेजबानी आस्ट्रेलिया का विक्टोरिया शहर कर रहा है।
अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट में पहली अश्वेत महिला जज केतनजी ब्राउन जैक्सन बनी
- अमेरिकी सीनेट ने अप्रैल 2022 को केतनजी ब्राउन जैक्सन को सुप्रीम कोर्ट के लिए कंफर्म किया।
- अब वह अमेरिका की पहली अश्वेत महिला जज बन गई है।
भारत के शिंकू ला पास (Shinku La Pass) दर्रे (pass) पर दुनिया की सबसे ऊंची और लंबी हाइवे सुरंग बनेगी
- इसे ‘शिंगो ला’ पास के नाम से भी जाना जाता है।
- भारत में ‘शिंकू ला पास’ (शिंकू ला दर्रा) पर दुनिया की सबसे ऊंची और लंबी सुरंग (टनल) बनेगी।
चीन के रॉकेट का हिस्सा अंतरिक्ष से महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में अप्रैल 2022 में गिरा
- महाराष्ट्र के चंद्रपुर में 2 अप्रैल की शाम को आसमान में चमकती रोशनी दिखाई दी थी।
- अगली सुबह जब लोगों ने देखा तो एक मेटल रिंग और सिलेंडर जैसा टुकड़ा पाया गया।
- इसरो के वैज्ञानिकों की टीम ने इसकी जांच की।
मल्टी लेवेल मार्केटिंग के नाम पर पिरामिड फ्रॉड के आरोप में ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) एजेंसी ने Amway की 757.77 करोड़ की संपत्ति अटैच की
- एन्फोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) का कहना है कि एमवे इंडिया एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड डायरेक्ट सेलिंग की आड़ में MLM पिरामिड स्कीम चला रही थी।
- डायरेक्ट सेलिंग और मल्टी लेवेल मार्केटिंग का मतलब है सीधे ग्राहकों को सामान बेचना।
- ED ने एमवे की अटैच कुल 757.77 करोड़ रुपए की संपत्ति अटैच की है।
भारतीय सेना की त्रिशक्ति कोर कोर ने सैन्य अभ्यास कृपाण शक्ति का आयोजन अप्रैल 2022 में किया
- इस कोर का नाम XXXIII Corps है। लेकिन निक नेम त्रिशक्ति कोर है।
- इस कोर का हेडक्वार्टर सिलिगुड़ी (पश्चिम बंगाल) में है।
Current Affairs from 11 to 20 April 2022 | करेंट अफेयर्स 11 से 20 अप्रैल 2022