Join Group☝️

Current Affairs from 01 to 10 May 2022 | करेंट अफेयर्स 01 से 10 मई 2022

टाटा समूह ने एयर एशिया को एअर इंडियामें  विलय करने की प्रक्रिया शुरू की। 

Table of Contents

  •  टाटा समूह जनवरी 2022 में अपने अधिग्रहण के बाद से एअर इंडिया के प्रदर्शन में सुधार करने का प्रयास कर रहा है।
  • एयर एशिया इंडिया, जिसने जून 2014 में परिचालन शुरू किया, पूरे देश में अनुसूचित यात्री, कार्गो और चार्टर उड़ान सेवाएं प्रदान करती है।
  • टाटा समूह ने एयर एशिया के एअर इंडिया में विलय के लिए भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (Competition Commission of India – CCI) ने अनुमति मांगी है।

 

विश्‍व बैंक ने भारत के मिशन कर्मयोगी कार्यक्रम के लिए $47 मिलियन की सहायता देने की मंजूरी  अंतर्राष्‍ट्रीय वित्‍तीय संस्‍था ने दी। 

 

  • मिशन कर्मयोगी – सिविल सेवा क्षमता निर्माण के लिए राष्ट्रीय कार्यक्र
  • देशभर में लगभग 180 लाख सिविल सेवक कार्यरत हैं, जिनमें से लगभग दो-तिहाई राज्य सरकार और स्थानीय प्राधिकरण स्तरों पर कार्यरत हैं।
  •  मिशन कर्मयोगी की शुरुआत केंद्र सरकार ने 2 सितंबर 2020 को की थी।

 

स्टेट एनर्जी एंड क्लाइमेट इंडेक्स (राउंड-1) में बड़े राज्‍यों में गुजरात को  पहला स्‍थान मिला। 

अटल टनल हाइवे सुरंग को IBC बेस्ट इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पुरस्कार मिला। 

  • यह टनल हिमाचल प्रदेश के रोहतांग में है। यह हिमाचल प्रदेश को लद्दाख से जोड़ने में मदद करता है।
     इसका निर्माण बॉर्डर रोड्स ऑर्गेनाइजेशन (BRO) ने किया था।
  •  अटल टनल को 28 अप्रैल, 2022 को नई दिल्ली में इंडियन बिल्डिंग कांग्रेस (IBC) ‘बेस्ट इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट’ का पुरस्कार मिला। अटल टनल का नाम भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा गया है।
  •  इस टनल का निर्माण वर्ष 2010 में शुरू हुआ था।
  •  दस मीटर चौड़ा अटल टनल करीब तीन हजार मीटर की ऊंचाई पर है

 

 

Current Affairs from 01 to 10 May 2022 | करेंट अफेयर्स 01 से 10 मई 2022

 

 

 

जर्मनी ने भारत को क्लीन एनर्जी बूस्‍ट के लिए 10 बिलियन की  यूरो रकम देने का एग्रीमेंट किया। 

  •  यह डील जॉइंट डिक्लेयरेशन ऑफ इंटेट (JDI) ऑन ग्रीन एंड सस्टेनेबल डेवलपमेंट पार्टनरशिप के तहत हुई है।
  •  इस एग्रीमेंट के तहत जर्मनी, भारत को क्लीन एनर्जी को बूस्ट करने के लिए 2030 तक 10 बिलियन यूरो की आर्थिक सहायता प्रदान करेगा।
  •  यह आर्थिक सहायता भारत-जर्मनी की रिसर्च एंड डेवलपमेंट (R&D) को प्रोमेट करेगी।
  • इसके अलावा प्राइवेट निवेश को बढ़वा देगी ताकि जिससे फंडिग में आसानी हो।

अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA ने पहला चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर (CTO) पद पर भारतीय मूल के नंद मूलचंदानी  को नियुक्‍त किया। 

  •  इस बात की जानकारी CIA (सेन्ट्रल इंटेलीजेंस एजेंसी)ने 29 अप्रैल 2022 को एक बयान जारी करते हुई दी
  • CIA के डायेरक्टर विलियम जे बर्न्स ने उन्हें इस पद पर नियुक्त किया है।
  • नंद मूलचंदानी वह भूरतीय मूल के हैं।
  • वह सिलिकॉन वैली के साथ-साथ अमेरिकी रक्षा मंत्रालय में काम कर चुके हैं।
  • IT एक्‍सपर्ट के रूप में 25 वर्ष का अनुभव है।
  •  उन्होंने पढ़ाई दिल्ली के स्कूल से की थी।
  •  साल 1987 में दिल्‍ली के ब्लूबेल्स स्कूल इंटरनेशनल से 12वीं की पढ़ाई की।
  •  इसके बाद ग्रेजुएशन करने अमेरिका चले गए।
  •  स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से मैनेजमेंट में मास्टर ऑफ साइंस की डिग्री और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से पब्लिक
  • एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है।

दुनिया का सबसे लंबा कांच का ब्रिज (Glass-bottomed bridge) वियतनाम देश में बना। 

  •  इस ब्रिज को आम लोगों के लिए 29 अप्रैल 2022 को खोला गया।
  •  यह ब्रिज वियतनाम के नॉर्थवेस्ट सन ला में स्थित है।
  •  इसका नाम बाख लॉन्ग ब्रिज (Bach Long bridge) है।
  • यह दो पहाड़ो को जोड़ता है।
  • जमीन से लगभग 500 फीट है।
  • लंबाई लगभग 2000 फीट है।

 

 

Current Affairs from 01 to 10 May 2022 | करेंट अफेयर्स 01 से 10 मई 2022

 

 

 

साउथ सूडान में तैनात 1,160 भारतीय शांति सैनिकों (peacekeepers) को UN मेडल्‍स सम्‍मान मिला। 

  •  संयुक्‍त राष्‍ट्र ने 1,160 भारतीय पीसकीपर्स (सैनिक, पुलिस, सिविलियन) को अप्रैल 2022 में यूएन मेडल अवॉर्ड दिए।
  • इस बात की जानकारी यूनाईटेड नेशंस मिशन इन साउथ सूडान (UNMISS) ने 28 अप्रैल 2022 को अपने आधिकारिक वेबसाइट पर दी।

 

22-30 अप्रैल तक इंटरनेशनल डार्क स्काई वीक 2022  तक रहा। 

  • एस्ट्रोनोमर्स ने इंटरनेशनल डार्क स्काई वीक 2022 को 22-30 अप्रैल तक रखा
  • इस वीक में दुनिया भर में सैकड़ों कार्यक्रम आयोजित किए गए।
  • जहां प्रतिभागी एस्ट्रोफोटोग्राफी सीखने के लिए एक साथ आए।
  • इस दौरान प्रतिभागी बिना लाइट प्रदूषण के रात के आसमान को देखा।
  • इसके अलावा देखा कि निगेटिविटी इकोसिस्टम को कैसे प्रभावित करती है।

 

 एशिया बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ी पीवी सिंधु ने कांस्‍य पदक (bronze medal) पदक जीता।

  • यह आयोजन 26 अप्रैल से एक मई 2022 तक मनीला (फिलीपींस) में हुआ।
  •  टूर्नामेंट में सिंधु का यह दूसरा पदक है- उन्होंने 2014 के गिमचियन संस्करण में कांस्य पदक जीता था।

 

 WHO ने कोरोना से भारत में 47.4 लाख लोगों की मौत का अनुमान लगाया, यह आंकड़ा सरकारी डेटा से लगभग 10 गुना ज्‍यादा है। 

  •  विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने 5 मई 2022 को रिपोर्ट जारी की।
  •  रिपोर्ट के अनुसार दुनिया भर में कोरोना से लगभग 1.5 करोड़ लोगों की मौत का अनुमान है।
  • यह तमाम देशों के ऑफिशियल रिलीज डेटा से 3 गुना ज्यादा है।

 

 2nd इंडिया-नॉर्डिक समिट कोपेनहेगन (डेनमार्क) आयोजित हुई। 

  •  डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन में 2nd इंडिया-नॉर्डिक समिट 04 मई 2022 को आयोजित की ग
  • इस समिट को डेनमार्क की पीएम मेटे फ्रेडरिक्सन ने होस्ट किया
  • समिट में पीएम नरेन्द्र मोदी शामिल हुए।
  •  उनके अलावा नॉर्डिक देशों के प्रधानमंत्री भी इस समिट में शामिल हुए।

 

Current Affairs from 01 to 10 May 2022 | करेंट अफेयर्स 01 से 10 मई 2022

 

 RBI ने मई 2022 में रेपो रेट को बढ़ाकर 4.4% कर दिया?

  •  RBI की मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी (मौद्रिक नीति समिति) ने एक समीक्षा आपात बैठक में 04 मई 2022 को यह फैसला किया।
  • RBI ने मई 2022 में 40 बेसिस प्‍वाइंट की बढ़ोत्‍तरी करके रेपो रेट 4.4% कर दिया।
  • आमतौर पर मॉनेटरी पॉलिसी रिव्‍यू दो महीने पर होता है।
  • पिछली बैठक अप्रैल में हुई थी और अगली जून में होनी थी
  • लेकिन महंगाई इतनी बेकाबू हो गई, कि आरबीआई को बीच में ही दखल देना पड़ा

छत्तीसगढ़ राज्‍य के  मुख्‍यमंत्री मितान योजना शुरू की।  

  •  मीतान का अर्थ मित्र/दोस्त होता है।
  • इस योजना के तहत, छत्तीसगढ़ के निवासी अपने घर पर लगभग 100 सार्वजनिक सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।
  • इसे छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और राजनांदगांव जैसे शहरों सहित 14 नगर निगमों में पायलट आधार पर लागू किया जाएगा।

 

पड़ोसी देश श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने जनता के भारी प्रदर्शन के चलते अपने पद से इस्तीफा दे दिया

  •  पड़ोसी देश श्रीलंका में आर्थिक संकट की वजह से आक्रोशित लोगों ने 12 से ज्‍यादा पूर्व मंत्रियों के घर जला दिए 
  • गृहयुद्ध की तरफ श्रीलंका : PM का इस्‍तीफा, आवास पर फायरिंग, 12 से ज्‍यादा मंत्रियों के घर जलाए
  •  श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने 09 मई 2022 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। 
  • उन्होंने यह इस्तीफा विपक्ष के दबाव और जनता के भारी प्रदर्शन के चलते दिया है।

ISRO ने शुक्रयान को दिसंबर 2024तक लॉन्‍च करने का ऐलान किया। 

  •  इसरो अब शुक्र ग्रह (वीनस) पर अपना स्पेसक्राफ्ट भेजने वाला है।
  •  इसके लिए वीनस मिशन की कल्पना कर ली गई है।
  •  इस बात की जानकारी इसरो के चेयरमैन एस सोमनाथ ने 04 मई 2022 को वीनसियन साइंस मीटिंग में दी।

 

कोविड-19 की वजह से एशियन गेम्स 2022 को मेजबान देश  चीन ने स्थगित कर दिया  .

  •  19वां एशियन गेम्‍स 10 से 25 सितंबर 2022 के बीच चीन के हांगझू में आयोजित किया जाना था
  • चीन ने इसे कोविड-19 की वजह से स्थगित कर दिया है।
  •  चीन COVID-19 के बढ़ते मामलों से अभी भी जूझ रहा है।

 

Current Affairs from 01 to 10 May 2022 | करेंट अफेयर्स 01 से 10 मई 2022

 

 

पुष्प कुमार जोशी HPCL (Hindustan Petroleum Corporation Limited) के के नए चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (CMD)  बने। 

  •  उन्‍होंने 08 मई 2022 को CMD का पदभार संभाला
  • पुष्‍प कुमार जोशी को केन्द्र सरकार ने जनवरी 2022 में इस पद के लिए चुना था। 
  • उन्हें मुकेश कुमार सुराणा की जगह यह पद दिया गया है।
  •  मुकेश सुराणा 30 अप्रैल 2022 को ही रिटायर हो गए थे।

 पर्वतारोही कामी रीता शेरपा ने 26वीं बार माउंट एवरेस्ट को फतह किया

  •  नेपाल के 52 वर्षीय पर्वतारोही कामी रीता शेरपा ने 26वीं बार माउंट एवरेस्ट को फतह कर लिया है।
  •  ऐसे करके उन्होंने अपने ही पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।
  •  इस बात की जानकरी 08 मई 2022 को काठमांडू के पर्यटन विभाग के डायरेक्टर जनरल तारानाथ अधिकारी ने दी।

RBI की रिपोर्ट के अनुसार भारत, कोविड-19 से हुए अर्थव्यवस्था पर नुकसान की भरपाई  वर्ष 2034-35 तक कर पाएगा

  •  रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने 29 अप्रैल 2022 को अपनी “रिपोर्ट ऑन करेंसी एंड फाइनेंस” (RCF) जारी की।
  •  इस रिपोर्ट के अनुसार उम्मीद है कि भारत कोविड-19 से हुए अर्थव्यवस्था पर नुकसान की भरपाई वर्ष 2034-35 तक कर लेगा। 
  • इस रिपोर्ट की थीम ‘रिवाइव एंड रिकंस्ट्रक्ट’ है।

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) ने इनोवेटिव सॉल्यूशंस और फाइनेंशियल इंक्लूजन को बढ़ावा देने के लिएफिन्क्लुवेशन (Fincluvation) प्लेटफॉर्म को लॉन्‍च किया

  •  इनोवेटिव सॉल्यूशंस और फाइनेंशियल इंक्लूजन को बढ़ावा देने के लिए 21 अप्रैल 2022 को IPPB ने फिन्क्लुवेशन प्लेटफॉर्म को लॉन्‍च किया
  • इस प्लेटफॉर्म को फिनटेक स्टार्टअप कम्युनिटी के साथ कोलेरबोरेट करके लॉन्‍च किया गया है। 
  • इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) डिपार्टमेंट ऑफ पोस्ट्स (DoP) के अंतर्गत आता है।– फिनक्लुवेशन IPPB का स्थायी प्लेटाफॉर्म होगा
  • यह स्टार्टअप्स के साथ मिलकर फाइनेंशियल सॉल्यूशंस को क्रिएट करेगा। 
  • यह फाइनेंशियल प्रोडक्टस को बनाने के लिए स्टार्ट-अप कम्युनिटी को मोबेलाइज करेगा।

Current Affairs from 01 to 10 May 2022 | करेंट अफेयर्स 01 से 10 मई 2022

 


 

होम पेज यहाँ क्लिक करें

 

अन्य पढ़े : 

करेंट अफेयर्स 21 से 30 अप्रैल 2022

स्नातक  पास सरकारी नौकरियां

12 वी  पास सरकारी नौकरियां

10  वी पास सरकारी नौकरियां

 

सोर्स: https://sarkarijobnews.com/

Leave a Comment

Discover more from HELP SARKARI NAUKARI

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue Reading

उत्तराखंड की प्रमुख नदियाँ बारे में जानकारी, अभी देखे दिल्ली में निकली है , पीजीटी, टीजीटी व् अन्य विभिन्न पदों पर भर्ती , जल्दी करें आवेदन यूपी आवास विकास में नौकरी के सुनहरा अवसर , जल्दी करें अप्लाई जानिये अपने राज्य उत्तराखंड के जिलों के बारे में, कब हुई स्थापना ? President of India: भारत की 15वीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बारे में प्रमुख GK/GS तथ्य